पंडित मुखराम शर्मा
#30may #25april पण्डित मुखराम शर्मा जन्म 30 मई, 1909 जन्म भूमि मेरठ, उत्तर प्रदेश मृत्यु 25 अप्रैल, 2000 कर्म भूमि भारत कर्म-क्षेत्र कथा, पटकथा और संवाद लेखक मुख्य फ़िल्में 'वचन', 'घराना', 'धूल का फूल', 'दादी माँ', 'मैं सुन्दर हूँ', 'संतान', 'पतंगा', 'दो कलियाँ', 'राजा और रंक', 'एक ही रास्ता' आदि। पुरस्कार-उपाधि 'फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार' (तीन बार), 'संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार' (1961), 'मेरठ रत्न पुरस्कार', 'ज़ी लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार' (2000) प्रसिद्धि पटकथा लेखक नागरिकता भारतीय अन्य जानकारी आपने पाँच हज़ार रुपये की वह धनराशि, जो 'साधना' फ़िल्म के लिए 'फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार' द्वारा प्राप्त की थी, एक कन्या पाठशाला को दान कर दी थी। जीवन परिचय पंडित मुखराम शर्मा का जन्म 30 मई, 1909 में मेरठ के क़िला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गाँव पूठी में हुआ था। उन्होंने अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत हिन्दी और संस्कृत के शिक्षक के रूप में की थी। मुखरामजी मेरठ में ...