शांता हुबलीकर

पुराने जमाने की अभिनेत्री एवं गायिका शांता हुबलीकर की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि

शांता हुबलीकर 
🎂14 अप्रैल 1914 
⚰️17 जुलाई 1992
भारतीय सिनेमा के शुरुआती वर्षों की एक अभिनेत्री और गायिका थीं।  
शांता ने 1934 से 1963 तक मराठी, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उनके गाने अब किस लिए कल की  बात फ़िल्म आदमी और मराठी संस्करण कशाला उदयाची बात मानूस  बेहद लोकप्रिय हुए और उन्हें उनकी एक स्टार अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया। 

कर्नाटक के हुबली के एक गांव अदरगुंची में 14 अप्रैल 1914 को उनका जन्म हुआ उनका असली नाम राजम्मा था शांता 18 साल की उम्र में फिल्मों में काम करने के लिये कोल्हापुर आ गईं

शांता ने 1939 में पूना (अब पुणे) के एक व्यवसायी बापूसाहेप गीते से शादी की। वह कन्नड़, मराठी और हिंदी भाषा  में पारंगत थीं।

1934 में, उन्होंने पहली बार फिल्म भेदी राजकुमार/ठाकसेन राजपुत्र में एक छोटी भूमिका निभाई  उनकी पहली प्रमुख भूमिका वाली फिल्म कान्होपात्रा (1937) थी जल्द ही उन्हें प्रभात फिल्म कंपनी द्वारा काम पर रख लिया गया और उन्हें 1938 में मराठी-हिंदी द्विभाषी फ़िल्म माझा मुल्गा / मेरा लड़का में कास्ट किया गया  शांता ने वी शांताराम को अपने गायन और अभिनय से प्रभावित किया, जिसके कारण उन्हें अपनी  फिल्म आदमी / मानुस में कास्ट किया गया यह फ़िल्म  क्रमशः हिंदी और मराठी में दोनो में बनी थी इस फ़िल्म में शांता ने एक वेश्या की भूमिका निभाई जो उन दिनों एक साहसिक कदम था शांता एक गायिका के रूप में भी लोकप्रिय हुईं।

आदमी की सफलता के बाद, शांता ने 1942 में उनकी एकमात्र कन्नड़ फिल्म जीवन नाटक फ़िल्म में काम किया। 

शांता ने श्रीविद्या प्रकाशन द्वारा प्रकाशित मराठी में एक आत्मकथा "कशला उदयाची बात" लिखी है। 

प्रख्यात लेखक ए.एन.प्रह्लाद राव ने राष्ट्रोत्थान परिषद द्वारा प्रकाशित कन्नड़ में एक पुस्तक 'शनाता हुबलीकर' लिखी है।

1977 में पति की मृत्यु के बाद, शांता अकेली हो गईं, उन्होंने अपने अंतिम दिन पुणे के एक वृद्धाश्रम में बिताए और 17 जुलाई 1992 को उनकी मृत्यु हो गई।
#14april
#17july

Comments

Popular posts from this blog

सी अर्जुन संगीतकार

हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय

चंद्र बती देवी