गुड्डू मारुति
#04april
प्रसिद्ध हास्य अभिनेत्री गुड्डी मारुति
: 🎂04 अप्रैल 1961 ,भारत
माता-पिता: मारुति
भाई: डारा मुनावर अली
गुड्डी मारुती Guddi Maruti वो शख्सियत हैं, जिन्हें आज की पीढ़ी भले ही कम पहचानती हो, लेकिन 90 के दशक की फिल्मों में गुड्डी की कॉमेडी का सिक्का चलता था। मेल एक्टर्स में अगर जॉनी लीवर का कॉमेडी के क्षेत्र में दबदबा था, तो वहीं गुड्डी का नाम बॉलीवुड Bollywood की उन एक्ट्रेसेस में शुमार होता था, जो अपनी कॉमेडी से लोगों को हंस कर लोट-पोट होने के लिए मजबूर कर देती थीं। अपने लाजवाब
एक्टिंग टैलेंट और कॉमिक टाइमिंग से गुड्डी ने ऑडिएंस के दिलों में खास मुकाम बनाया। आज गुड्डी मारूती अपना 62वां जन्मदिन सैलीब्रेट कर रही हैं।
4 अप्रैल 1959 को मुंबई में गुड्डी का जन्म हुआ। गुड्डी मारुती के पिता मारुतीराव परब (Maruti Rao Parab) भी एक फेमस कॉमेडी एक्टर और डायरेक्टर थे।
आपको बता दें कि गुड्डी मारुती का असली नाम गुड्डी नहीं बल्कि ताहिरा परब(Tahira Parab) है, जबकि गुड्डी उनका घर में प्यार से पुकारा जाने वाला नाम है। मशहूर फिल्ममेकर मनमोहन देसाई (Manmohan Desai) ने ही ताहिरा का उनका ऑनस्क्रीन नाम गुड्डी दिया।
गुड्डी मारुती के फिल्मी करियर की शुरुआत महज़ दस साल की उम्र में हो गई थी। ‘जान हाज़िर हैं’ फिल्म में गुड्डी पहली बार बतौर बाल कलाकार नज़र आईं। जिसके बाद गुड्डी ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया।
गौर करने वाली बात तो ये है कि गुड्डी का मोटापा भी कभी उनकी पॉपुलैरिटी के आड़े नहीं आया। बल्कि उनकी लम्बीं और मोटी कद काठी ने उन्हें फिल्मों में ‘टुनटुन’ की पहचान भी दिलवाई।
दूल्हे राजा, बीवी नंबर वन, बरसात की एक रात, खिलाड़ी, शोला और शबनम और आशिक अवारा जैसी फिल्मों में गुड्डी मारुती ने लोगों को खूब हंसाया।
फिल्मों के अलावा गुड्डी ने छोटे पर्दे का भी रुख किया। और वहां भी अपनी अलग पहचान बनाई। 1985 में गुड्डी मारुती पहली बार सीरियल ‘इधर उधर’ में नज़र आई थीं। दूरदर्शन पर प्रसारित हुई इस सीरियल में गुड्डी मारुती ने मोटी शबनम का रोल प्ले किया था। जिसके बाद गुड्डी मारुती ने 2011 में मिसेज़ कौशिक की पांच बहुंए, और 2013 में डोली अरमानों की जैसे सीरियल्स में भी काम किया। जिसके बाद गुड्डी ने एक्टिंग से एक लम्बा ब्रेक ले लिया। और फिर कमबैक किया 2018 में।
सोनी टीवी पर ऑनएयर हुए सीरियल ‘ये उन दिनों की बात है’ में गुड्डी मारुती कॉलेज़ प्रीसिंपल के रोल में नज़र आई थीं। सीरियल में उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया था।
Comments
Post a Comment