जया बच्चन

#09april 

जया बच्चन 
09 अप्रैल 1948 , जबलपुर
पति: अमिताभ बच्चन (विवा. 1973)
लंबाई: 1.57 मी
बच्चे: अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन-नंदा
दल: समाजवादी पार्टी
माता-पिता: इंदिरा भादुरी, तरून कुमार भादुरी
जया बच्चन हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। वह वर्तमान में 2004 से चार कार्यकालों से समाजवादी पार्टी से राज्यसभा में संसद सदस्य हैं। 1992 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
जया  का जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होने अपने शालेय जीवन के कुछ वर्ष नागपुर (महाराष्ट्र) में बिताएँ। जया जी की शादी अमिताभ बच्चन से 1973 मे हुई। इनके पुत्र अभिषेक बच्चन भी फिल्मों में अभिनेता हैं। पुत्री श्वेता बच्चन नंदा हैं। श्वेता की शादी दिल्ली में कपूर परिवार के उद्योगपति पोते निखिल नंदा से हुई है और उनके दो बच्चे, नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा हैं। जबकि अभिषेक बच्चन की शादी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हुई है और उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन है।
उन्हें अपने समय की हिन्दी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक के रूप में पहचाना जाता है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने नौ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते: जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए तीन और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए तीन शामिल हैं, जिससे वह नूतन के साथ महिला अभिनय श्रेणियों में समग्र रूप से सर्वाधिक सम्मानित कलाकार हैं। 2007 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

जया ने सत्यजीत रे की महानगर (1963) में किशोरी के रूप में अपनी फिल्म की शुरुआत की।

उनकी वयस्क के रूप में पहली फिल्म भूमिका गुड्डी (1971) थी, जिसका निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। 

आगे जाकर इनके साथ में कई फिल्मों में काम किया। उन्हें उपहार (1971),
 कोशिश (1972) 
 कोरा कागज़ (1974) सहित अन्य फिल्मों में उनके यादगार अभिनय के लिए जाना गया। वे ज़ंजीर (1973), 
अभिमान (1973), 
चुपके चुपके (1975), 
मिली (1975) 
 शोले (1975) 
जैसी फिल्मों में अपने पति अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई दीं।

अभिनेता अमिताभ बच्चन से शादी और अपने बच्चों के जन्म के बाद, जया ने फिल्मों में अपने काम को सीमित कर दिया। सिलसिला (1981) में अपनी उपस्थिति के बाद, उन्होंने फिल्मों से अनिश्चितकालीन विश्राम लिया। उन्होंने 1998 में गोविंद निहलानी की हज़ार चौरासी की माँ के साथ अभिनय में वापसी की। तब से, उन्होंने फिज़ा (2000),
 कभी खुशी कभी ग़म... (2001) 
 कल हो ना हो (2003)

 जैसी कई गंभीर और व्यावसायिक रूप से सफल फ़िल्मों में काम किया है। सभी से उनकी आलोचनात्मक प्रशंसा हुई, साथ ही साथ उन्होंने कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किए।
🎥
2016 हेरा फेरी 3 
2016 की और का  
2008 द्रोणा 
2007 लागा चुनरी में दाग 
2003 कल हो ना हो 
2002 देश
2002 कोई मेरे दिल से पूछे 
2001 कभी खुशी कभी ग़म
2001 डॉटर्स ऑफ दिस सेंचुरीअंग्रेजी फ़िल्म
2000 फ़िज़ा 
1998 हज़ार चौरासी की माँ
1994 अक्का अतिथि भूमिका (गीत) 
1981 सिलसिला
1979 नौकर गीता 
1975 मिली 
1975 शोले
1975 चुपके चुपके 
1974 नया दिन नई रात 
1974 दूसरी सीता 
1974 कोरा कागज़
1973 ज़ंजीर 
1973 अनामिका 
1973 अभिमान 
1973 फागुन 
1972 अन्नदाता
1972 परिचय 
1972 कोशिश
1972 पिया का घर 
1972 एक नज़र 
1972 बावर्ची
1972 बंसी बिरजू 
1972 शोर 
1972 समाधि 
1971 गुड्डी 
1971 उपहार 
1963 महानगर बंगाली फ़िल्म

Comments

Popular posts from this blog

सी अर्जुन संगीतकार

हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय

चंद्र बती देवी