अरशद वारसी
#19april
अरशद वारसी
🎂जन्म 19 अप्रैल 1968
एक भारतीय अभिनेता हैं। वह मुख्यतः हिंदी फिल्मो में नजर आते हैं। वह हिंदी सिनेमा में सर्किट के रूप में जाने जातें हैं।
अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल 1968 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता का नाम अहमद अली खान था।
अरशद वारसी ने अपनी शुरुआती पढाई नासिक के बोर्डिंग स्कूल से दसंवी तक शिक्षा प्राप्त की है।
अरशद वारसी की शादी मरिया से हुई है। उनके दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी।
अरशद का शुरूआती हिंदी सिनेमा करियर बेहद संघर्षपूर्ण रहा। उन्हें हिंदी सिनेमा में अभिनय करने का पहला मौका अमिताभ बच्चन की कम्पनी की फिल्म तेरे मेरे सपने से मिला। उन्होंने उस दौर में कई फ़िल्में मिली लेकिन वह हिंदी सिनेमा में किसी नजर में नहीं आये। उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान राजू हिरानी निर्देशित फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस के जरिये मिली। इस फिल्म में उन्होंने सर्किट की भूमिका अदा की थी।इस फिल्म में वह संजय दत्त के दाहिने हाथ के तौर पर नजर आये थे। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा इतना पसंद किया गया कि उनपर जोक्स भी बनने लगे। इसके बाद वह एक बार फिर राजू हिरानी की इस फिलिम के सककल लगे रहो मुन्ना भाई में नजर आए। दोनों ही फिल्मों में उन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कई सरे अवार्ड्स से भी सम्मानित किया गया।
राजू हिरानी की फिल्मों से हिट होने के बाद वह निर्देशक रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज में नजर आये। जिसमें दर्शकों द्वारा उन्हें बेहद पसंद किया गया। अरशद सिर्फ कॉमिक रोल ही बल्कि इंटेंसिव रोल भी बेहद उम्दा तरीके से अदा करते हैं। यह उन्होंने फिल्म इश्किया और डेढ़ इश्किया में साबित कर दिया। इस इन दोनों ही फिल्मों में उनके द्वारा निभायी गयी भूमिका आलोचकों और दर्शकों द्वारा सराही गयी थी।
Comments
Post a Comment