हरी हरण

#03april

हरिहरन भारतीय पार्श्वगायक और गज़ल गायक है

उनका जन्म 03 अप्रैल 1955 में
 तिरुवनंतपुरम में हुआ था

पत्नी: ललिता (विवा. 1984)
बच्चे: अक्षय हरिहरन, लावन्या हरिहरण
माता-पिता: श्रीमति अलमेलु, एच ० ए ० एस ० मणि
हिन्दी फिल्मों के कई मशहूर गीत उन्होंने गाये हैं। 2004 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

फ़िल्म कैरियर

अपने करियर की शुरुआत में हरिहरन ने कई कॉन्सर्ट किये और टीवी पर भी प्रदर्शन किया। उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों (जैसे, जूनून) के लिए गाया। 1977 में, उन्हें दिवंगत संगीत निर्देशक जयदेव द्वारा उनकी नई हिन्दी फिल्म गमन (1978) के लिए गाने के लिए अनुबंधित किया गया था।

हरिहरन ने 1992 में नवोदित संगीत निर्देशक ए आर रहमान के साथ तमिल फिल्मों की दुनिया में प्रवेश किया। यह मणिरत्नम की फिल्म रोज़ा थी।1998 में, हरिहरन ने अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध हिन्दी फिल्म बॉर्डर के गीत "मेरे दुश्मन मेरे भाई" के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। हरिहरन को जोगवा के मराठी गीत "जीव रंगला" के लिए एक और राष्ट्रीय पुरस्कार मिला जिसे वर्ष 2009 में अजय अतुल ने बनाया था।

ग़ज़ल 

हरिहरन ग़ज़ल गायक और संगीतकार हैं जिनके तीस से अधिक एल्बम हैं।अपने शुरुआती करियर में, उनकी कई सफल गज़ल एल्बमें जारी हुई जिसमें से अधिकांशत को उन्होंने स्वयं संगीत दिया। हरिहरन की पहली ग़ज़ल एल्बम में से एक थी आशा-ए-ग़ज़ल जिसमें आशा भोसले उनके साथ थीं।

एक और उत्कृष्ट ग़ज़ल एल्बम गुलफाम थी। उनके द्वारा अन्य प्रमुख ग़ज़ल एल्बम हाज़िर (1992), जश्न (1996), हल्का नशा (1996), पैग़ाम (1997), काश (2000) और लाहौर के रंग हरि के संग (2005) हैं। उनकी लाइव कॉन्सर्ट रिकॉर्डिंग, हरिहरन इन कॉन्सर्ट (1990), सप्तऋषि (1996) और स्वर उत्सव (2001) सफल रहीं। हरिहरन तबला वादक ज़ाकिर हुसैन के साथ अपनी एल्बम हाज़िर में काम कर चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सी अर्जुन संगीतकार

हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय

चंद्र बती देवी