सतीश कोल(पंजाबी फिल्मों के अमिताभ बच्चन)

#10april
#08sep
सतीश कौल
पूरा नाम सतीश कौल
🎂जन्म 08 सितंबर, 1948
जन्म भूमि कश्मीर, भारत
⚰️मृत्यु 10 अप्रॅल, 2021
मृत्यु स्थान लुधियाना, पंजाब
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र हिन्दी व पंजाबी सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'कर्मा', 'राम लखन', 'प्यार तो होना ही था', 'आंटी नं. 1', 'आजादी', 'शेरा दे पुत्त शेर', 'मौला जट्ट', 'गुड्डो', 'पटोला' और 'पींगा प्यार दीयां' आदि।
पुरस्कार-उपाधि लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
प्रसिद्धि अभिनेता
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी सतीश कौल ने बी. आर. चोपड़ा की महाभारत में काम करने से लेकर सदी के महानायक तक के साथ काम किया था।
हिंदी और पंजाबी फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता थे। वह लंबे समय से लुधियाना में रह रहे थे। वे साल 2011 में मुंबई छोड़कर पंजाब चले गए थे और उन्होंने वहां एक्टिंग स्कूल खोल लिया था। सतीश कौल की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'कर्मा', 'राम लखन', 'प्यार तो होना ही था', 'आंटी नं. 1' जैसी फिल्मों में काम किया। 
पुरस्कार

पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड्स में सतीश कौल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था। सतीश अपनी जिंदगी में कुछ सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने बी. आर. चोपड़ा की महाभारत में काम करने से लेकर सदी के महानायक तक के साथ काम किया था।

मशहूर पंजाबी अभिनेता सतीश कौल का निधन 10 अप्रॅल, 2021 को हुआ। उनका लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से पीएमआईडीबी चेयरमैन के.के. बाबा अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। पॉलीवुड में 300 फिल्मों में अभिनय करने वाले सतीश कौल बीते कुछ साल से गुमनामी की जिंदगी जी रहे थे। पहले वह लुधियाना के एक वृद्ध आश्रम में रहते रहे, अब बीते कुछ साल से उनकी प्रशंसक सत्या देवी ही उनकी देखभाल कर रहीं थीं। दोनों ही एक किराये के घर में रह रहे थे। उनकी आर्थिक हालत इस कदर खराब हो चुकी थी कि 2019 में उन्हें आम लोगों से सहायता मांगने की नौबत आ गई थी। उस समय पंजाब सरकार ने उन्हें पांच लाख रुपये दिए थे।

कूल्हे में फ्रैक्चर होने के कारण वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। 8 अप्रैल को उन्हें बीमार होने के कारण लुधियाना के चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान पता चला कि वह कोरोना संक्रमित भी हैं। शनिवार बाद दोपहर उनका देहांत हो गया था।
बड़ी हिट फिल्में
हिंदी और पंजाबी फिल्मों के अभिनेता सतीश कौल ने निम्न फ़िल्मों में अभिनय किया था-

'प्यार तो होना ही था' (1998)
आंटी नं. 1 (1998)
जंजीर (1998)
याराना (1995)
ऐलान (1994)
इल्जाम (1986)
शिवा का इंसाफ (1985)
कसम
पंजाबी फिल्मों की बात करें तो सतीश कौल 'आजादी', 'शेरा दे पुत्त शेर', 'मौला जट्ट', 'गुड्डो', 'पटोला' और 'पींगा प्यार दीयां' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सी अर्जुन संगीतकार

हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय

चंद्र बती देवी