मौसमी चटर्जी
#26april
मौसमी चटर्जी
🎂: 26 अप्रैल 1948 , कोलकाता
पति: जयन्त मुख़र्जी
बच्चे: पायल मुख़र्जी, मेघा मुख़र्जी
नामांकन: फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, ज़्यादा
इनाम: फ़िल्मफ़ेयर जीवनकाल सफलता पुरस्कार
हिन्दी फिल्म की अभिनेत्री हैं।
मौसमी चटर्जी कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्मी हैं। उनके पिता फौज में थे। इसके अलावा उनके दादा जज के रूप में काम कर चुके थे। उनका एक भाई तथा बहन भी हैं।उनका विवाह बहुत ही कम उम्र में जयंत मुख़र्जी से हुआ था। वे महान गायक हेमंत कुमार के पुत्र थे। उनकी दो बेटियां हैं जिनके नाम पायल और मेघा हैं। उन्होंने अपना फ़िल्मी सफ़र शादी के बाद शुरू किया था जो कि उस समय बड़ी ही अनोखी बात थी। मौसमी चटर्जी ने फिल्मी की दुनिया में लोगो का दिल जीतकर अपने करियर को आसमान की ऊंचाइयों में पहुंचाने के बाद अब राजनीति में लोगो का दिल जीतने के लिए 2004 मे कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी और बंगाल से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन मौसमी को फिल्म की तरह राजनीति में लोगों का प्यार नहीं मिला और उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। साल 2019 में मौसमी चटर्जी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
🎥
1998 करीब
1993 संतान
1993 प्रतीक्षा
1990 घायल
1987 वतन के रखवाले
1982 अंगूर
1981 दासी
1981 इतनी सी बात
1978 स्वर्ग नर्क
1976 ज़िन्दगी
1972 अनुराग
Comments
Post a Comment