याना गुप्ता
#23april
याना गुप्ता
जना सिंकोवा
🎂23 अप्रैल 1979
ब्रनो , दक्षिण मोरावियन क्षेत्र , चेक एसआर , चेकोस्लोवाक एसआर (अब चेक गणराज्य )
राष्ट्रीयता
चेक
व्यवसाय
मॉडल , अभिनेत्री , लेखिका
जीवनसाथी
सत्यकाम गुप्ता
अभिनेत्री लेखिका मॉडल याना
याना गुप्ता जन्म का नाम याना सिनकोवा चेक मॉडल और अभिनेत्री हैं जो मुम्बई में काम करती हैं। याना चेक गणराज्य की नागरिक हैं। अपने विवाह के पश्चात इन्होंने अपना कुलनाम बदल कर गुप्ता कर लिया था तथा तलाक के बाद भी इसी नाम को रखा|
गुप्ता घूमने की बहुत शौकीन हैं। वर्ष 2000 में भारत में आचार्य रजनीश के पूना आश्रम में रहते समय इनकी मुलाक़ात चित्रकार सत्य गुप्ता से हुई। आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान याना ने गाना गाया था जिसमें गिटार के साथ सत्य ने संगीत दिया। "[याना] समझ गई थीं कि वे उन्हें पसंद करते हैं"। सत्य याना से उम्र में चौदह वर्ष बड़े हैं। दोनो आश्रम में रहते हुए ही एक दूसरे से प्रेम करने लगे और तीन हफ़्ते बाद इनका विवाह हो गया और याना ने अपना सिनकोवा कुलनाम बदल कर अपने पति का गुप्ता कुलनाम अपना लिया। याना के माता-पिता "शुरुआत में सदमे में थे"। उन्हें चिंता थी कि याना को भारत में मलेरिया या कोई और बीमारी हो जाएगी।
निवर्तमान समय में याना यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले भारतीय-आयरिश मूल के किसी व्यक्ति के साथ सम्बंध में हैं और चाहती हैं कि 2014 तक उनका विवाह हो जाए, परन्तु यह चाहती हैं कि वह "आधिकारिक तौर" पर इनके समक्ष प्रस्ताव रखें। याना किसी ऐसे शहर में अपनी गृहस्थी बसाना चाहती हैं जो "प्रकृति के नज़दीक" हो और यह मुम्बई में रहना पसंद नहीं करेंगी।
भारत में अपने कैरियर की शुरुआत से पहले याना फै़शन जगत के प्रमुख केन्द्रों जैसे मिलान, हैम्बर्ग और जापान में सफ़लता प्राप्त कर चुकी थीं। सत्य गुप्ता से अपने विवाह के पश्चात इन्होंने अपने पति के साथ पूना में फ़्लैट किराए पर लिया, परन्तु छह महीनों के अंदर ही उन्हें पैसे की कमी खलने लगी। मॉडल के रूप में याना ने कई भारतीय फोटोग्राफरों को अपनी फ़ोटो ई-मेल द्वारा भेजीं। कुछ दिनों के इंतजार के पश्चात मुम्बई के एक फ़ैशन डिज़ाइनर से इन्हें पहला प्रस्ताव आया। इसके कुछ समय पश्चात ही याना मॉरिशस एक फ़िल्म की शूटिंग के लिए गईं।
ईश्वर निवास द्वारा निर्देशित 2003 एक्शन फ़िल्म दम के मशहूर गाने "बाबूजी ज़रा धीरे चलो" में याना ने आइटम गर्ल की भूमिका की अदा करी जो कि इनके कैरियर के लिए ब्रेकआउट प्रदर्शन साबित हुआ। इसके पश्चात इन्हें कई फ़िल्मों के आइटम गानों में कार्य करने के प्रस्ताव मिलने लगे
2012 में याना ने वास्तविकता पर आधारित भारतीय टेलिविज़न धारावाहिक बिग बॉस के छठे सत्र में भाग लेने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसके लिए इन्होंने "कुछ पूर्व प्रतिबद्धताओं" को जिम्मेदार बताया।
वर्ष 2011 में याना ने अपनी पहली किताब का विमोचन किया। अंग्रेज़ी भाषा की अपनी इस स्वास्थ्य और कल्याण सम्बन्धित किताब, जिसका शीर्षक है हाउ टू लव योर बॉडी एण्ड गैट द बॉडी यू लव (अंग्रेज़ी: How To Love Your Body And Get The Body You Love), में याना ने स्वास्थ्य युक्तियाँ दी हैं।
🎥
2003 दम
2004 मन्मदन
2004 Gharshana
2004 रक्त
2005 जोगी
2005 अन्नियां
2007 शंकरदादा जिंदाबाद
2007 मनोरमा छह फुट नीचे
2007 कैसे कहें...
2008 90 घंटा बंगाली
2011 चलो दिल्ली
2011 हत्या 2
2011 समर्थन करना
2018 दशहरा
Comments
Post a Comment