अप्रैल

अप्रैल फ़ूल दिवस
अप्रैल फ़ूल दिवस
विवरण 'अप्रैल फ़ूल दिवस' अर्थात् ‘मूर्ख दिवस’ को 1 अप्रैल के दिन विश्वभर में मौज-मस्ती और हंसी-मजाक के साथ एक-दूसरे को मूर्ख बनाते हुए मनाया जाता है।
उद्देश्य इस दिन लोग अपने मित्रों, पड़ोसियों और यहाँ तक कि घर के सदस्यों से भी बड़े ही विचित्र प्रकार के हंसी-मजाक, मूर्खतापूर्ण कार्य और धोखे में डालने वाले उपहार देकर आनंद लेते हैं।
शुरुआत अप्रैल फ़ूल की शुरुआत 17वीं सदी से हुई, परन्तु 1 अप्रैल को 'फ़ूल्स डे' के रूप मे माना जाना और लोगो लोगों के साथ हंसी मज्ज़ाक करने का सिलसिला सन् 1564 के बाद फ़्राँस से शुरू हुआ।
लोकप्रियता 'ऑल फ़ूल्स डे' के रूप में जाना जाने वाला यह दिन, 1 अप्रैल एक आधिकारिक छुट्टी का दिन नहीं है, लेकिन इसे व्यापक रूप से एक ऐसे दिन के रूप में मनाया जाता है, जिसमें एक दूसरे के साथ व्यावाहारिक मजाक और सामान्य तौर पर मूर्खतापूर्ण हरकतें की जाती हैं।
अन्य जानकारी रोम में ‘अप्रैल फ़ूल’ को फ़्राँस की भांति 7 दिनों तक मनाया जाता है और चीन की भांति बैरंग पार्सल भेज कर मूर्ख बनाया जाता है। जापान में बच्चे पतंग पर इनामी घोषणा लिख कर उड़ाते हैं। पतंग पकड़ कर इनाम मांगने वाला ‘अप्रैल फ़ूल’ बन जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

सी अर्जुन संगीतकार

हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय

चंद्र बती देवी