सतीश कोल
#10april #08sep
सतीश कौल🎂 08 सितंबर, 1948
जन्म भूमि कश्मीर, भारत
⚰️ 10 अप्रॅल, 2021
मृत्यु स्थान लुधियाना, पंजाब
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र हिन्दी व पंजाबी सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'कर्मा', 'राम लखन', 'प्यार तो होना ही था', 'आंटी नं. 1', 'आजादी', 'शेरा दे पुत्त शेर', 'मौला जट्ट', 'गुड्डो', 'पटोला' और 'पींगा प्यार दीयां' आदि।
पुरस्कार-उपाधि लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
प्रसिद्धि अभिनेता
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी सतीश कौल ने बी. आर. चोपड़ा की महाभारत में काम करने से लेकर सदी के महानायक तक के साथ काम किया था।
हिंदी और पंजाबी फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता थे। वह लंबे समय से लुधियाना में रह रहे थे। वे साल 2011 में मुंबई छोड़कर पंजाब चले गए थे और उन्होंने वहां एक्टिंग स्कूल खोल लिया था। सतीश कौल की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'कर्मा', 'राम लखन', 'प्यार तो होना ही था', 'आंटी नं. 1' जैसी फिल्मों में काम किया।
पुरस्कार
पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड्स में सतीश कौल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था। सतीश अपनी जिंदगी में कुछ सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने बी. आर. चोपड़ा की महाभारत में काम करने से लेकर सदी के महानायक तक के साथ काम किया था।
मशहूर पंजाबी अभिनेता सतीश कौल का निधन 10 अप्रॅल, 2021 को हुआ। उनका लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से पीएमआईडीबी चेयरमैन के.के. बाबा अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। पॉलीवुड में 300 फिल्मों में अभिनय करने वाले सतीश कौल बीते कुछ साल से गुमनामी की जिंदगी जी रहे थे। पहले वह लुधियाना के एक वृद्ध आश्रम में रहते रहे, अब बीते कुछ साल से उनकी प्रशंसक सत्या देवी ही उनकी देखभाल कर रहीं थीं। दोनों ही एक किराये के घर में रह रहे थे। उनकी आर्थिक हालत इस कदर खराब हो चुकी थी कि 2019 में उन्हें आम लोगों से सहायता मांगने की नौबत आ गई थी। उस समय पंजाब सरकार ने उन्हें पांच लाख रुपये दिए थे।
कूल्हे में फ्रैक्चर होने के कारण वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। 8 अप्रैल को उन्हें बीमार होने के कारण लुधियाना के चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान पता चला कि वह कोरोना संक्रमित भी हैं। शनिवार बाद दोपहर उनका देहांत हो गया था।
बड़ी हिट फिल्में
हिंदी और पंजाबी फिल्मों के अभिनेता सतीश कौल ने निम्न फ़िल्मों में अभिनय किया था-
'प्यार तो होना ही था' (1998)
आंटी नं. 1 (1998)
जंजीर (1998)
याराना (1995)
ऐलान (1994)
इल्जाम (1986)
शिवा का इंसाफ (1985)
कसम
पंजाबी फिल्मों की बात करें तो सतीश कौल 'आजादी', 'शेरा दे पुत्त शेर', 'मौला जट्ट', 'गुड्डो', 'पटोला' और 'पींगा प्यार दीयां' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे।
सतीश कोल
🎥
प्यार तो होना ही था (१९९८)
चाची नंबर 1 (१९९८)
ज़ंजीर (१९९८)
याराना (१९९५)
जनम कुंडली (१९९५)
इंटकम शोले (१९९५)
एलान (१९९४)
प्यार हुआ चोरी चोरी (1992)
खेल (1991)
बंध दरवाजा (1990)
राम लखन (1989)
पौंच फौलादी (1988)
जनम जनम (1988)
कबरन (1988)
कमांडो (1988)
हटिया (1988)
प्यार का मंदिर (1988)
मार्डन वली बाट (1988)
खूनी महल (1987)
नृत्य नृत्य (1987)
आग ही आग (1987)
इनाम दस हज़ार (1987)
कर्मा (1986)
इल्ज़ाम (1986)
अनोखा मोद (1985)
शिवा का इंसाफ (1985)
शीतला माता (1981)
भक्ति में शक्ति (1978)
हरफन मौला (1976)
कसम (1976)
वारंट (1975)
मेरे सरताज (1975)
आंग से आंग लागेली (1974)
दावत (1974)
फसाला (1974) ....
सतीश - गौतम के दोस्त
प्रेम पर्बत फिल्म के निर्देशक वेद राही के अनुसार, फिल्म का प्रिंट समय के साथ नष्ट हो गया, जिससे यह एक खोई हुई फिल्म बन गई।
🎥पंजाबी
- आज़ादी: द फ्रीडम (2015)
- फेर ममला ग़दबद ग़दबद (2013)
- सौंह मेनू पंजाब दी (1991)
- शेरन डी पुट शेर (1990)
- जग वाला मेला (1988)
- सुहाग चूडा (1988)
- धी रानी (1988)
- मौला जट्ट (1988)
- पटोला (1987) .... अमर
- यार गैराबन दा (1986)
- पेइगन प्यार देयान (1986)
- बाबुल दा वाहन (1985)
- गुड्डो (1985)
- जीजा साली (1985)
- कुंवारा जीजा (1985)
- मुंडा नारम ते कुड़ी गरम (1985)
- मनवान थंडियन चव्हाण (1984)
- वीरा (1984)
- सस्सी पुन्नू (1983)
- भूलेखा (1983)
- बग्गा डाकू (1983) .... बग्गा डाकू
- जय माता चिंतपूर्णी (1983)
- वोहती हाथ सोती (1983)
- अंजर्जन (1982)
- छम्मक छल्लो (1982)
- जट्ट दा गंडसा (1982)
- यार यारान दे (1982)
- रानो (1982)
- डू पोस्टी (1981) (अतिथि उपस्थिति)
- लच्छी (1981)
- जोश जवानी दा (1981)
- जय बाबा बालक नाथ (1981)
- इश्क निमाना (1980) .... जीता
- गोरी दिवान झांझरन (1980)
- जट पंजाबी (1979)
- मुटियार (1979)
- डेरा आशिक़ान दा (1979)
Comments
Post a Comment