हेमंत केदार (राम कृष्ण शिंदे)

#14sep #19april 
हेमंत केदार (रामकृष्ण शिंदे)
🎂जन्म19 अप्रैल 1918
जन्म भूमि महाराष्ट्र
⚰️मृत्यु 14 सितम्बर, 1985
पति/पत्नी नलिनी
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र भारतीय सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'मैनेजर', 'बिहारी', 'किसकी जीत', 'गौना', 'ख़ौफ़नाक़ जंगल', 'पुलिस स्टेशन' और 'कैप्टन इण्डिया' आदि।
प्रसिद्धि संगीतकार
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी 'इण्डियन नेशनल थिएटर' के बैले-नृत्यों के संगीत ने भी रामकृष्ण शिंदे को ख़ासी लोकप्रियता दी और फिर एक समय ऐसा आया, जब उनका नाम बैले-नृत्य संगीत का पर्याय बन गया। अपने जीवन काल में उन्होंने कुल 27 बैले-नृत्यों का संगीत संयोजन किया।
हिन्दी सिनेमा के जानेमाने संगीतकार थे। हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसे बहुत से गुणी संगीतकारों के नाम मौजूद हैं, जिन्होंने मौक़ा मिलते ही बेहद मधुर धुनें रचीं; लेकिन तमाम काबिलियत और संगीत का भरपूर ज्ञान होने के बावजूद सिनेजगत में उन्हें वह जगह नहीं मिल पायी, जिसके वह हक़दार थे। इसकी एकमात्र वजह यही थी कि उनमें इस चकाचौंध भरी दुनिया में ख़ुद को बनाए रखने के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी, ख़ुद को बेच पाने का गुण नहीं था। ऐसे ही संगीतकारों में रामकृष्ण शिंदे भी शामिल थे, जिन्होंने 1947 में बनी फ़िल्म 'मैनेजर' से अपना कॅरियर शुरू किया था।
पश्चिमी महाराष्ट्र के मालवण इलाक़े के एक मराठा परिवार में जन्मे रामकृष्ण शिंदे के जन्म की सही तारीख और साल कहीं दर्ज तो नहीं है, लेकिन उनके परिवार के अंदाज़े के मुताबिक़़ उनका जन्म साल 1918 में 'रामनवमी' के दिन हुआ था और इसी वजह से उनका नाम रामकृष्ण रखा गया था। दो भाई और दो बहनों में रामकृष्ण सबसे बड़े थे। वे नौ-दस बरस के हुए कि उनके पिता का देहांत हो गया। ऐसे में उनके मामा और मौसी अपनी विधवा बहन और उनके चारों बच्चों को साथ लेकर मुम्बई चले आए, जहां नानाचौक के इलाक़े में रामकृष्ण का बचपन ग़ुज़रा
रामकृष्ण शिंदे ने दो मराठी फ़िल्मों में भी संगीत दिया था। ये फ़िल्में थीं साल 1966 में बनी 'तोची साधु ओळाखावा' और 1970 में बनी 'आई आहे शेतात', जिसका निर्माण भी शिंदे ने ही किया था। इसके अलावा उन्होंने ऑल इण्डिया रेडियो के भी कुछ कार्यक्रमों में संगीत दिया था, जिनमें 'होनाजी बाला', 'बिल्ली मौसी की फजीहत', 'सोना और सात बौने', 'मानसी' और 'उषा मुस्काई' को बेहद सराहा गया।
हिन्दी सिनेमा ने भले ही रामकृष्ण शिंदे यानि कि हेमंत केदार को उनका पूरा हक़ न दिया, लेकिन बैले-संगीत ने उन्हें ज़बर्दस्त पहचान दी। 14 सितम्बर, 1985 को जब हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ तो उस वक़्त भी वे राजा ढाले के बैले 'चाण्डालिका' और दूरदर्शन के लिए अजित सिन्हा के बैले 'ऋतुचक्र' के संगीत पर काम कर रहे थे। रामकृष्ण शिंदे का निधन हुए कई वर्ष गुज़र चुके हैं। उनकी पत्नी और दोनों बेटियां आज भी मुम्बई में ही रहती हैं। फ़िल्मी दुनिया से इस परिवार का नाता न तो कभी पूरी तरह से जुड़ा था और न ही कभी इन्होंने उसे जोड़ने की कोशिश की। जो थोड़ा बहुत नाता ख़ुद-ब-ख़ुद जुड़ा भी था, वह भी रामकृष्ण शिंदे के निधन के बाद पूरी तरह से टूट गया।
🎥
हिंदी फ़िल्में जिनमें संगीत निर्देशक के रूप में संगीत दिया गया - 
1947 मैनेजर रामकृष्ण शिंदे के रूप में 1948 किसकी जीत रामकृष्ण शिंदे के रूप में बिहारी रामकृष्ण शिंदे के रूप में 1955 खौफनाक जंगल हेमंत केदार के रूप में 1959 पुलिस स्टेशन हेमंत केदार के रूप में 1960 कैप्टन इंडिया हेमंत केदार के रूप में 

🎧 गाने जिनमें संगीत रामकृष्ण के रूप में दिया गया  शिंदे - 
● सब्ज़े की भयानक फूलों का शामियाना... बिहारी (1948) लता मंगेशकर द्वारा
 ● किसे माई अपना हाल सुनौ क्या करू... मैनेजर (1947) 
● प्रेम के मोती लाई... बिहारी (1948) अमीरबाई कर्नाटकी द्वारा
 ●  आओ सजन कहीं दूर चले... किसकी जीत (1948) 
● आओ सजन कहीं दूर चले... मैनेजर (1947)
 ● आयी रे आयी  रुत सलोनी है...बिहारी (1948) अमीरबाई कर्नाटकी द्वारा 
● ऐ हिंद के मजदूर...किसकी जीत (1948) 
● ऐ हिंद के मजदूर तू सोटो को जगा दे... मैनेजर (1947) 
● भाग ही मेरा फूट गया।  ..बिहारी (1948)
 ● एक परदेसी ऐसा आया... किसकी जीत (1948) 
● एक परदेसी ऐसा आया... मैनेजर (1947) 
● किसे मैं अपना हाल सुनौ... किसकी जीत (1948) 
● कुछ तो कहो प्रभु  ...बिहारी (1948) ● क्या अजब चल है तेरी यार जमाना... मैनेजर (1947)
 ● मन के बसैया आओ रे...बिहारी (1948) अमीरबाई कर्नाटकी, ए आर ओझा द्वारा 
 ● ओ आने वाले धीरे-धीरे आना... किसकी जीत (1948) 
● ओ आने वाले धीरे-धीरे आना... मैनेजर (1947) 
● ओ गोरी आओ चले... बिहारी (1948) अमीरबाई कर्नाटकी द्वारा 
● प्रभु तुम ही हो दयाल  ...बिहारी (1948) 
● रुत रंगीली आई साजन... मैनेजर (1947) 

🎵🎵 गाने जिनके लिए संगीत हेमन्त केदार ने दिया - 

●मैं पढ़ रही हूं तुमको मेरी किताब तुम हो... कैप्टन इंडिया (1960), गायक  सुधा मल्होत्रा, तलत महमूद - हेमन्त केदार राजाराम साकी 
● दिल दिल से मिला लो... पुलिस स्टेशन (1959) हेमन्त केदार, रॉबिन - 
● तुमने जो मुस्कुरा दिया... पुलिस स्टेशन  (1959) हेमन्त केदार, रॉबिन - 
● चुने न दूंगी शरीर... कैप्टन इंडिया (1960) आशा भोसले - हेमन्त केदार राजाराम साकी - 
● इन हसीनों से तो... पहलवान केदार 

हेमन्त केदार (🎂19 अप्रैल 1918 - ⚰️14 सितम्बर 1985)  था (1955) हेमन्त केदार गिरीश माथुर
 ● तुम बिन रसिया नींद ना आवत... कैप्टन इंडिया (1960) हेमन्त केदार राजाराम साकी 
● बचके जरा बाबू कभी दिल ना लगन... पुलिस स्टेशन (1959) हेमन्त केदार, रॉबिन 
● बालम घर  आया घर आया... खौफनाक जंगल (1955) हेमन्त केदार गिरीश माथुर 
● एक तीर लगा ज़ख्म हुआ.. पुलिस स्टेशन (1959) हेमन्त केदार, रॉबिन
 ● कोई ना सुनेगा तेरी... पुलिस स्टेशन  (1959) हेमन्त केदार, रॉबिन 
● ले के गगरिया पनिया भरन चली... खौफनाक जंगल (1955) हेमन्त केदार गिरीश माथुर 
● मुझे देख माई हूँ वाह तेरे अदा... पुलिस स्टेशन (1959) हेमन्त केदार, रोबिन 
● ओ माई तो  जंगल की भोली हूं नार... खौफनाक जंगल (1955) हेमन्त केदार गिरीश माथुर 
● तू मान अरे नादान... कैप्टन इंडिया (1960) हेमन्त केदार राजाराम साकी
 ● यारब तू हमको... कैप्टन इंडिया (1960) हेमन्त केदार राजाराम साकी

Comments

Popular posts from this blog

सी अर्जुन संगीतकार

हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय

चंद्र बती देवी